Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 12-10-2023

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

नारकोटिक्स दवाओं को चिकित्सक के पर्चे के बिना विक्री पर रोक लगाया जाये-डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2023-24 में माह सितम्बर तक की प्रर्वतन कार्यवाहियों एवं जन जागरूकता हेतु किये गये कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा किये गये कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुये खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में और अधिक जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार करने पर बल देने हेतु निर्देशित किया। आगामी दशहरा एवं दीपावली त्योहारों के अवसर पर अभिसूचना आधारित ठोस प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले खाद्य पदार्थो को सीज करने व निर्माता, थोक विक्रेता से नमूना संग्रहित करने हेतु निर्देशित किया। औषधि निरीक्षक को जनपद में संचालित थोक मेडिकल स्टोर पर फुटकर दवाओं की विक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने, नारकोटिक्स दवाओं को चिकित्सक के पर्चे के बिना विक्री पर रोक लगाने को कहा। नारकोटिक्स की दवाओं का विक्रय करने वाले औषधि विक्रेताओं को चिकित्सक के पर्चे की एक छायाप्रति अपने रिकार्ड में रखने के निर्देश दिये। स्कूल एवं कॉलज के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों का विशेष निरीक्षण एवं उनके रिकार्ड चेक करने के निर्देश दिये। जनपद में संचालित सभी थोक एवं फुटकर मेडिकल स्टोरों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय को निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, व्यापार संगठन से मो0 अनाम आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क