Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

क्षेत्र की जनता मेरी पारिवारिक सदस्य है…..यादवेन्द्र सिंह बुंदेला

Follow

Published on: 28-10-2023

क्षेत्र की जनता मेरी पारिवारिक सदस्य है…..यादवेन्द्र
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जनता से जो भी वचन पत्र में वादे किए जा रहे है वह कांग्रेस की सरकार आते ही अमल में लाए जाएंगे। जिनका सीधा लाभ पात्र हितग्रािहयों तक पहुंचाने का काम हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रहेगा। यह बात अपने सारगर्भित उद‍्बोधन में मप्र शासन के पूर्व मंत्त्री एवं टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने ग्रामीण मंडलम‍् सेक्टर की बैठक को संबाेधित करते हुए व्यक्त किए।
शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इसरार मोहम्मद ने समस्त ग्रामीण मंडलम‍् सेक्टर की बैठक बुलाई गई। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताआें ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एवं ब्लॉक मंडलम‍् सेक्टर, बूथ लेबिल के अलावा पार्टी के संगठन के सभी पदाधिकारियों ने विस्तार से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्िथत पूर्व मंत्री श्री बुन्देला ने सभी पदाधिकािरयों का स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव शास्वत सिंह बुन्देला ने किया उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पार्टी के लिए पूरी ऊर्जा लगाकर कार्य करें साथ ही इन्हीं कार्यकर्ताओं में उमंग एवं ऊर्जा देखने को मिल रही है। अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की तीनों विधानसभाओं पर कांग्रेस विजयश्री हासिल करेगी। इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाएगा क्योंकि कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को अपना पारिवारिक सदस्य मानते है क्याेंकि क्षेत्र की जनता से उनका दल का नहीं दिलों का नाता है। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमारी पार्टी को सदा से ही मिलता आया है और इस बार भी आशीर्वाद जनता का हमारी पार्टी के साथ है।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भास्कर, टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, तुलाराम लोधी, आशाराम यादव िजला पंचायत सदस्य, प्रेमलाल राय, बहादुर लोधी, ससहित अनेक कांग्रसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माैजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क