Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

Follow

Published on: 01-10-2023


केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार जी के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन
(रेलवे स्टेशन एवं जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र टीकमगढ़ में चलाया गया सफाई अभियान)
आज देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार जी के नेतृत्व में टीकमगढ़ रेलवे स्‍टेशन एवं जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र (डीडीआरसी) टीकमगढ़ में किया गया। स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम के तहत टीकमगढ़ रेलवे स्‍टेशन एवं डीडीआरसी में लगभग 1 घंटे तक श्रमदान करते हुए सफाई की गई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार जी ने कहा कि हमारे देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में गांधी जयंती से पहले 01 अक्टूबर को बापू को ’’स्वच्छांजलि’’ देने के लिए 01 घंटे का श्रमदान करने की अपील की गई थी। इस क्रम में आज समूचे देश में कश्‍मीर से कन्याकुमारी एवं अटक से कटक तक सभी स्थानों पर स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य में आज टीकमगढ़ रेलवे स्‍टेशन एवं डीडीआरसी टीकमगढ़ में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देष्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है ताकि स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, विवेक चतुर्वेदी पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, अनुराग वर्मा सांसद प्रतिनिधि, कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसडीएम संजय दुबे, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, संध्या सोनी, पुष्पा यादव, नेहा अवस्थी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय यादव, हरप्रसाद कुशवाहा, अनीस खान, प्रफुल्ल द्विवेदी, अभिषेक खरे रानू, जन्मेजय तिवारी, बट्टू राजा, पुष्पेन्द्र तिवारी, रोहित बैशाखिया, राजेन्द्र पस्तोर सामाजिक न्याय अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पी के बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में बैकों के कर्मचारी, शासकीय सेवक, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क