Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ में माल वाहक वाहनों से सवारी ढोना रहेगा पूर्णतया प्रतिबन्धित

Published on: 24-11-2023

माल वाहक वाहन पर सवारी ढोता पाया जाने पर 10,000/-रुपये का लगेगा जुर्माना

रायबरेली। डलमऊ में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने माल वाहक वाहनों यथा ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिक-अप लोडर, डाला, डम्पर आदि से सवारी ढोने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्देश निर्गत किया है।

जनपदवासियों और मेले में आने वाले दूर-दराज के श्रद्धालुओं से अपील है कि कृपया ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिक-अप लोडर, डाला, डम्पर आदि से यात्रा न करें। ट्रैक्टर-ट्राली मे यात्रा करना खतरनाक है अतः स्वयं अथवा मेले में आए दूसरे श्रद्धालु की जान जोखिम में न डालें।

साथ ही मेले में आग्नेयाश्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, हथियार आदि लेकर आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा मेले के सकुशल सम्पन्न होने तक लागू रहेंगे। उक्त निर्देश अथवा निर्देश के किसी अंश का उल्लंघन करना भारतीय दण्ड विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

यदि कोई व्यक्ति उक्त निर्देश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध विधि-अनुकूल दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी और यदि कोई माल वाहक वाहन पर सवारी ढोता पाया जायेगा तो प्रथम अपराध पर 10,000/-रुपये का शमन शुल्क तथा द्वितीय अथवा अनुवर्ती अपराध की दशा में 10,000/-रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया जायेगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क