Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि

Follow

Published on: 10-12-2023

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दी श्रद्धांजलि
टीकमगढ़। स्थानीय राम निवास मंदिर में रविवार की सुबह श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना को श्रद्धांजलि दी गई। बताया गया है कि सभा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा ओरछा स्टेट व करणी सेना सहित समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमा मय उपस्थिति प्रदान की। जिसमें सबने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्व. सुखदेव सिंह की जिस प्रकार साजिश के तहत धोखे से हत्या की गई। उस पर सभी ने अपना रोष और विरोध प्रकट किया। बताया गया कि स्वर्गीय सुखदेव सिंह समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सदैव खड़े रहते थे, लोगों की मदद करते थे। हमारी ऐतिहासिक संस्कृति सभ्यता और धरोहरों से छेड़ छाड़ के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने में सबसे आगे रहते थे। ईडव्लूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण जो आज सवर्ण वर्ग को मिला है। वो स्व. सुखदेव सिंह के विशाल आंदोलनों का ही नतीजा है। ऐसे युगपुरुष आज हमारे आपके बीच नहीं रहे, हमें उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए । श्रृद्धांजलि सभा में पुष्पेंद्र सिंह चौहान व रजऊ राजा का विशेष सहयोग रहा। सभा का संचालन धर्मेन्द्र सिंह बुंदेला के द्वारा किया गया व सभा आयोजक नागेन्द्र सिंह झिनगुवां रहें । श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह, खुमान सिंह, एच, एस. चौहान, सतीश खरे, वीरेंद्र सिंह, सागर राजा, सुनील पाठक, महेंद्र सिंह, कमल सिंह, जित्तू चंदेल, विनय सिंह, सरदार सिंह, रुद्र तोमर, कपूर सिंह, दृगवेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित हुए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क