Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एस.जे.एस गुरुबख्शगंज में अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Published on: 24-09-2023

रायबरेली। क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी माध्यम के शिक्षण संस्थान एस.जे.एस पब्लिक स्कूल, गुरुबक्शगंज में अंतर विद्यालय भाषण एवं कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एस.जे.एस समूह के लालगंज, बछरावां, महाराजगंज एवं गुरुबक्शगंज विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

आपको बतादे कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डॉ. आनुश्री सिंह द्वारा संयुक्त रूप से गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीती सिंह ने मुख्य अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि ये प्रतियोगिताएं बच्चों की भाषिक क्षमता को विकसित करेंगी और मौखिक झिझक को दूर कर आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए, जिन्हें काफी सराहा गया। वहीं कहानी कहने की बच्चों की कला ने सभी का मन मोह लिया।

प्रबंधक अग्रज सिंह जी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं होने से बच्चे स्वयं का मूल्यांकन करते हैं और अपनी नई खूबियों को पहचानते हैं। प्रतियोगिताओं से केवल आत्मविश्वास ही नहीं बढ़ता बल्कि जीत हासिल होने पर सम्मान भी मिलता है और अपने साथ-साथ परिजनों का भी गौरव बढ़ाता है।

सह प्रबंधिका डॉ.अनुश्री सिंह जी ने कहा कि एक अच्छी प्रतिस्पर्धा सिर्फ सफलता ही नहीं दिलाती बल्कि थे आपको आगे बढ़ने और सीखने में भी मदद करती है। निर्णायक मंडल की अध्यक्ष डॉ. कल्पना अवस्थी जी ने सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम घोषित किया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क