Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनसीएल में ज़ोर शोर से मनाया जा रहा राजभाषा पखवाड़ा 2023

Published on: 19-09-2023

राजभाषा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया जा रहा आयोजन

सोनभद्र/सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर 14 सितंबर से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन करती है। इस वर्ष के राजभाषा पखवाड़े के दौरान एनसीएल राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं व इकाइयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। राजभाषा विभाग, एनसीएल के तत्वाधान में आयोजित हो रहे राजभाषा पखवाड़े के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन, टिप्पण लेखन, कंप्यूटर पर हिंदी टंकण, निबंध लेखन, तात्कालिक भाषण, प्रश्न मंच, टंग ट्विस्टर, काव्य पाठ एवं गीत जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एनसीएल मुख्यालय में टिप्पण लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साथ ही मंगलवार को राजभाषा कार्यान्वयन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 80 कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौरतलब है कि राजभाषा क्रियान्वयन प्रतियोगिता के दौरान राजभाषा के संबंध में संवैधानिक जानकारियों, प्रमुख अग्रेजी शब्दों व वाक्यांशों का हिन्दी में अनुवाद, प्रसिद्ध मुहावरों व लोकोक्तियों के अर्थ, स्वर-व्यंजन, राजभाषा अधिनियम एवं संविधान में राजभाषा से संबन्धित संसोधन जैसे विषयों पर अनेक प्रश्न पूछे जाते हैं जिससे हिन्दी के बारे में कर्मियों के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। उल्लेखनीय है कि एनसीएल की सभी परियोजनाओं/इकाईयों में राजभाषा पखवाड़ा ज़ोर शोर से मनाया जा रहा है एवं इस दौरान राजभाषा से संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े का समापन 28 सितंबर 2023 को किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क