Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनसीएल में अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 हुई सम्पन्न

Published on: 15-09-2023

खेलों से जुड़ें एनसीएल के युवा कर्मी- मनीष कुमार

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में गुरुवार को अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता एनसीएल मुख्यालय स्थित सीईटीआई परिसर में आयोजित किया गया था। इस चार दिवसीय अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 149 मैच खेले गए जिसमें एनसीएल की 13 इकाइयों/परियोजनाओं से महिला प्रतिभागियों सहित 149 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर एनसीएल के निदेशक(कार्मिक) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) शफदर खान, कम्पनी जेसीसी सदस्य सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से राकेश कुमार पांडेय , आरसीएसएस से बी एस बिष्ट, एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई के महासचिव सर्वेश सिंह, एनसीएल खेल प्रमोशन बोर्ड के सदस्य एवं मुख्यालय के श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में निदेशक कार्मिक मनीष कुमार ने कहा कि युवा एनसीएल कर्मियों को खेलों से जुड़ना चाहिए। साथ ही कर्मियों के समग्र विकास के प्रति एनसीएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रतियोगिता के दौरान 8 श्रेणियों में एकल ओपेन पुरुष वर्ग, डबल ओपेन पुरुष वर्ग, एकल ओपेन महिला वर्ग, डबल ओपेन महिला वर्ग, एकल ओपेन वरिष्ठ पुरुष वर्ग, डबल ओपेन वरिष्ठ पुरुष वर्ग, एकल ओपेन अति वरिष्ठ पुरुष वर्ग एवं टीम चैंपियनशिप में मैच खेले गए।

इस दौरान एकल ओपेन पुरुष वर्ग में जयंत क्षेत्र से मनीष विश्वकर्मा विजेता बने और दूधीचुआ से सूरज थापा उपविजेता बने। डबल ओपेन पुरुष वर्ग में जयंत से मनीष विश्वकर्मा और दूधीचुआ से सूरज थापा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं एम. के. मधुकर (दूधीचुआ) तथा अनूप कुमार (मुख्यालय) से उपविजेता बने । एकल ओपेन वरिष्ठ पुरुष वर्ग में प्रताप भट्टाचार्य (मुख्यालय) ने जीत हासिल की और एस. के. वर्मा (दूधीचुआ) उपविजेता रहे । डबल ओपेन वरिष्ठ पुरुष वर्ग में प्रताप भट्टाचार्य (मुख्यालय) एवं अरविंद कुमार सिन्हा (मुख्यालय) ने बाजी मारी तथा एस. के. वर्मा (दूधीचुआ) एवं के. मूर्ति (जयंत) उपविजेता रहे । एकल ओपेन अति वरिष्ठ पुरुष वर्ग में अरविंद कुमार सिन्हा (मुख्यालय) विजेता तथा बी.के. पटेल (निगाही) उपविजेता बने। एकल ओपेन महिला वर्ग में सुश्री साबिया (मुख्यालय) विजेता और सुश्री मोनोदीपा डे कीर्ति (मुख्यालय) उपविजेता रहीं। डबल ओपेन महिला वर्ग में सुश्री साबिया एवं सुश्री मोनोदीपा डे कीर्ति (मुख्यालय) ने बाजी मारी तथा सुश्री आर्चीस (जयंत) एवं सुश्री दिव्य पांडे (मुख्यालय) ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम चैंपियनशिप में दूधीचुआ टीम ने जीत हासिल की तथा जयंत टीम उपविजेता रही। गौरतलब है कि एनसीएल में सभी कर्मियों के शारीरिक, मानसिक विकास एवं उन्हें खेल कूद से जोड़ने हेतु ऐसे अनेक खेल कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क