Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनसीएल परिवार ने बापू को दी भावपूर्ण स्‍वच्‍छांजलि

Published on: 01-10-2023

एनसीएल कर्मियों व हितग्राहियों ने स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

सोनभद्र/सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय परिसर में रविवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत “श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीएल कर्मियों एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया व परिसर में साफ सफाई प्रबंधन, कचरा निस्तारण में योगदान दिया। इस दौरान एनसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे। एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी ‘श्रमदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही एनसीएल से संबद्ध प्रतिष्ठान विशेषकर विद्यालयों में श्रमदान कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस सफाई अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए एनसीएल में बड़े स्तर पर विभिन्न स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि एनसीएल में भारत सरकार के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत चिन्हित स्थानों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण, स्वच्छता जागरूकता, स्क्रैप प्रबंधन तथा अलग अलग क्षेत्रों में विभिन्न मामलों का निस्तारण जैसे कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क