Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनटीपीसी सिंगरौली में सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है – राजीव अकोटकर

Published on: 06-09-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख द्वारा कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और दुर्घटना-मुक्त वातावरण बनाने हेतु कार्यस्थल में सुरक्षा के महत्व पर वार्ता की गई। इस अवसर पर राजीव अकोटकर परियोजना प्रमुख ने कहा एनटीपीसी सिंगरौली में सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। सुरक्षा बातचीत की संस्कृति को बढ़ावा देकर हम अपने कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा और अपने सहयोगियों की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली में सुरक्षा संस्कृति को सुदृद करने हेतु नियमित सुरक्षा बैठकें की जाती है, जिसमे विभिन्न विभागों के कर्मचारी द्वारा सुरक्षा उपायों पर चर्चा की जाती हैं।

कर्मचारियों को नवीनतम सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपकरणों के बारे में शिक्षित करने हेतु निरंतर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा हैं। इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), एके सिंह, महाप्रबंधक ( ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस) एवं सौ से अधिक वरिष्ठ अधिकारीगण आदि सम्मलित हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क