Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एक्यूप्रेशर केंद्र के डा . भगवानदीन के समाजसेवी कार्य सम्मान योग्य है- जीसी सिंह चौहान

Published on: 30-01-2024

एस के सोनी

डा.यादव लोगों के कल्याण के लिए यह कार्यक्रम चला रहे हैं जो एक सराहनीय कार्य है-एसके सोनी

सराहनीय कार्यों के लिए डा0 भगवानदीन यादव को चौहान  गुट ने किया सम्मानित

रायबरेली। रिफार्म क्लब में चल रहे एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर के एक्यूप्रेशर चिकित्सक डा0 भगवानदीन यादव को सराहनीय कार्यों के लिए चौहान गुट ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डा0 भगवानदीन यादव ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति पर जानकारी देते हुए कहा कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जो बिना औषधि के रोगों का निदान करती है। इस चिकित्सा पद्धति के द्वारा गठिया, सर्वाइकल, बी पी, मधुमेह, अस्थमा, घुटनों का दर्द, आंख, कान, नाक, गला एवं पेट संबंधित अन्य बीमारियों का इलाज किया जाता है। इस अवसर पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल चौहान गुट के जी.सी. सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष ने डा0 यादव को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा कि डा0 यादव लोगों के कल्याण के लिए यह कार्यक्रम चला रहे हैं जो एक सराहनीय कार्य है जिससे लोग लाभान्वित होते हैं और निरोग रहने के गुण भी सीखते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने कहा डा साहब के यह कार्य व मृदुबानी लम्बे समय से रिफार्म क्लब की शोभा बढ़ाते है, उन्होंने सभी अधिकारी, व्यापारी बंधु व प्रत्रकारों का सम्मान किया जिसकी सभी चर्चा करते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो0 उमर, शिवशेष, बिंदा प्रसाद, गिरिजा शंकर, जितेन्द्र कुमार, अधिवक्ता आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि रिफॉर्म क्लब में एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चल रहा है जिसमें लोग इलाज के साथ-साथ निरोग रहने के गुण भी सीख रहे हैं।

                               

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क