ईरान-अमेरिका शांति प्रस्ताव पर इस हफ्ते सहमति की संभावना

ईरान और अमेरिका के बीच शांति प्रस्ताव पर इस हफ्ते सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यह कूटनीतिक पहल क्षेत्र की स्थिरता के लिए अहम मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रस्ताव में छह अरब डॉलर के फ्रीज किए गए ईरानी फंड में आंशिक रियायत और ईरान के परमाणु संयंत्रों के गोपनीय निरीक्षण जैसी बातें शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों को लेकर मतभेद रहे हैं।
उधर ईरान के सर्वोच्च नेता के एक सलाहकार ने चेतावनी भी दी है कि अगर अमेरिका ने फिर से ईरान के सैन्य ठिकानों या पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले का प्रयास किया, तो ईरान कड़ी प्रतिक्रिया देगा। ऐसे में प्रस्ताव पर सहमति बनती है या नहीं, इस पर पूरी दुनिया की नजर है।
तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)
