Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

इन्डिया एक्सपो सेन्टर एन्ड मार्ट में यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया –अभिषेक गुप्ता

Published on: 21-09-2023

इन्डिया एक्सपो सेन्टर एन्ड मार्ट में यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया –अभिषेक गुप्ता

नोएडा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। वे लगभग चार बजे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर ट्रेड शो का उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति के आने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंच चुके थे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने दी उद्यमियों को बधाई

उद्घाटन स्थल पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वाणिज्य व व्यापार से जुड़े इस ट्रेड शो में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को वह बधाई देती हैं। इस ट्रेड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने का जो प्रयास किया गया है, उसके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी टीम बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में कुछ समय पूर्व हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उन्होंने हिस्सा लिया था। उन्हें बताया गया है कि इस समिट के द्वारा राज्य में निवेश को लेकर बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इस ट्रेड शो में 2000 से ज्यादा उत्पाद प्रदर्शक विभिन्न श्रेणियों में अपने उत्पाद प्रस्तुत करेंगे, जो उन्हें वैश्विक स्तर पर बाजार उपलब्ध कराएगा।

राष्ट्रपति ने राजस्व वृद्धि पर भी कही बड़ी बात

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 सालों में आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2016 में जहां उत्तर प्रदेश का राजस्व 13 लाख करोड़ था, वहीं वर्ष 2022-23 में अनुमानित 22 लाख करोड़ होने की संभावना है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश ने आर्थिक विकास, निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोड कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास के क्षेत्र में जो काम किया है, उसका लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मिला है। आज भारत दुनिया में पांचवे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही भारत दुनिया में नंबर वन की अर्थव्यवस्था होगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क