Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आर्य समाज गांधी नगर बस्ती द्वारा भगवान श्री राम पर चर्चा /विचार संगोष्ठी!

Published on: 21-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

आर्य समाज गांधी नगर बस्ती द्वारा भगवान श्री राम पर चर्चा /विचार संगोष्ठी!

बस्ती 21 जनवरी। आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में आज आर्य समाज परिसर के गेट पर नुक्कड़ सभा के रूप में भगवान श्री राम पर चर्चा /विचार संगोष्ठी जिसका विषय ‘‘भगवान श्री राम हम सबके हैं’’ पर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विचार संगोष्ठी में विचारक सत्येंद्र वर्मा, अरविंद कुमार मिश्र, चंद्रबली मिश्र, अरुण भारती, बृज किशोर सेठ, ओम प्रकाश आर्य व पंडित हरिहर मुनि वानप्रस्थी ने ने अपने बहुमूल्य विचार भगवान श्री राम के संबंध में व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी अक्षिता आर्य द्वारा श्री राम भजन से किया गया।
सत्येंद्र वर्मा उप मंत्री आर्य समाज गांधीनगर द्वारा मानव कल्याण हेतु भगवान श्री राम द्वारा किए गए आचरण का बखान कर उनका गुणगान किया गया और बताया गया कि भगवान राम का आचरण जीवनपर्यन्त वेदानुकूल था जो स्वयं के लिए, परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। वेदानुकूल आचरण, वैदिक यज्ञ व महापुरुषों के आचरण को अपने में आत्मसात करने से ही सनातन धर्म को सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकता है। अन्य सभी विचारकों द्वारा भगवान राम के आचरण की भलीभांति अभिव्यक्ति दी गई।
सभा के अंत में पं0 हरिहर मुनि वानप्रस्थी द्वारा आए हुए सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों को आशीर्वचन दिया गया और वातावरण को राममय व भक्तिमय बनाया गया। सभा में मुरलीधर भारती प्रधान, श्रीमती सुमन आर्या, उमा श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क