Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जागरूकता रथ को प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 23-11-2023

‘आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को करेंगे जागरूक

ग्रामीण अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में जरूर जाएं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करायें… जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक जिला में ‘आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर लगाकर सुयोग्य लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा । पंचायत स्तरीय शिविर के व्यापक जागरूकता को लेकर समाहरणालय से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी प्रखंडों के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह मौजूद रहीं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि अगले दिन किन-किन पंचायतों में शिविर लगेंगे उसकी जानकारी तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रचार रथ से दी जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके इसलिए उनके बीच कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस, कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रखंड एवं अंचल के कार्यालय, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग एवं विभिन्न बैंकों द्वारा स्टाल लगाया जाएगा।

आम आदमी इन कैंपों में जाकर अपनी शिकायतों के अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दे सकते हैं। उनके दिए आवेदन का ऑन द स्पॉट निस्तारण के साथ साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाना है । सरकार की अच्छी पहल है जिसमें जिला व प्रखंड के पदाधिकारी ग्रामीणों के बीच जाकर पंचायतों में उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन लेंगे, लोगों को सरकारी कार्यालय नहीं आना पड़ेगा।

उन्होने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाने को लेकर काफी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है, जागरूक नागरिक की तरह ग्रामीण भी बड़ी संख्या में कैम्प में शामिल हों।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क