Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ 24 नवंबर- 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर सम्पन्न, विधायकगण ने अंतिम पंचायत स्तरीय शिविर में भी शामिल होकर परिसम्पत्ति का किया वितरण, जिला व प्रखंड की टीम को सफल आयोजन की दी बधाई

Follow

Published on: 26-12-2023

शहर, ग्रामीण, सुदूर, दुर्गम क्षेत्र तक पहुंची जिला प्रशासन की टीम, लोगों में शिविर को लेकर देखा गया उत्साह

अभियान के सफल संचालन में सहयोग के लिए माननीय सासंद, माननीय विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पंचायत जनप्रतिनिधि का आभार, सफल अभियान के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे पंचायत स्तरीय शिविर आज संपन्न हुआ । अभियान के अंतिम दिन 8 प्रखंडों के 10 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में शिविर आयोजित किए गए । एक महीने से ज्यादा चले इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र व सुदूर, दुर्गम स्थानों के पंचायतों में पहुंचकर जिला प्रशासन की टीम ने आमजनों को सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया।

माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन, माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती तथा माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख समेत अन्य सभी पंचायत जन प्रतिनिधियों ने इस अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर में शामिल होकर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा शिविर के सफल आयोजन में अपनी महती सहभागिता प्रदान की।

अभियान की सफलता में आमजनों की सहभागिता उत्साहजनक

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक महीने लंबे चले अभियान के सफल समापन पर शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी सुयोग्य लाभुकों को बधाई दी । उन्होने कहा कि आमजनों की व्यापक भागीदारी से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री झारखंड के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन की पूरी टीम ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण, दुर्गम क्षेत्र में बसे पंचायतों में पहुंचकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अभियान के समापन के अवसर पर परस्पर सहयोग प्रदान करने के लिए माननीय सांसद जमशेदपुर, माननीय विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रखंडों के प्रमुख, उप प्रमुख समेत अन्य सभी पंचायत जनप्रतिनिधि का आभार जताया तथा एक महीने से ज्यादा लंबे चले इस अभियान को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी, प्रखंडों के पदाधिकारी व सभी कर्मी को बधाई एवं शुभाकामनायें देते हुए कहा कि यह एक टीम वर्क था जिसमें सभी ने काफी मेहनत की और अपना शत प्रतिशत दिया।

शिविर में आमजनों को क्या-क्या लाभ मिला:-

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिचाई कूप योजना, जाति / आय / जन्म / मृत्यु / दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा (CFR) और व्यक्तिगत वन पट्टा (IFR) के लिए सम्बन्धित FRC द्वारा आवेदन प्राप्त करना, आमजनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए गए जैसे (15वें वित्त आयोग, जनजातीय कल्याण और मनरेगा हेतु)।

साथ ही लाभुक को लक्षित कर वैसी योजनाएं जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सेचुरशन मोड में लागू करने का दिशा-निर्देश प्राप्त था उनमें सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फूले बालिका समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अन्तर्गत श्रमाधान पोर्टल (shramadhan) पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण, साईकिल क्रय हेतु राशि वितरण, SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण, धोती साड़ी लुंगी का वितरण, कंबल का वितरण आदि का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व अभिलेखों में संशोधन / परिमार्जन, आय / जन्म / मृत्यु प्रमाण-पत्र में यथावश्यक संशोधन, आधार / राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत को ऑन द स्पॉट समाधान में प्राथमिकता दिया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क