Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

“आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” राज्य के लगभग 4 लाख 90 हजार स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ

Follow

Published on: 10-12-2023

▪️ 10 दिसंबर 2023 तक राज्य के लगभग 4 लाख 90 हजार स्कूली बच्चे-बच्चियों को मिला साइकिल वितरण योजना का लाभ।

▪️ आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के अंतर्गत हो रहा साइकिल क्रय हेतु राशि का वितरण।

▪️राज्य सरकार द्वारा अब तक 220 करोड़ रुपए से अधिक की राशि साइकिल खरीद हेतु स्कूलों में अध्ययनरत पात्र बच्चे-बच्चियों के बैंक खातों में डाले गए।

▪️ 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीद हेतु कुल 360 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया जाना सुनिश्चित है। साइकिल वितरण योजना अंतर्गत सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के 8वीं कक्षा के लाभार्थी विद्यार्थी हैं शामिल।

रांची (झारखंड)। राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चे-बच्चियों के उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेशानुसार राज्य सरकार द्वारा झारखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्यनरत 4 लाख 90 हजार बच्चे-बच्चियों को साइकिल खरीद हेतु 10 दिसंबर 2023 तक 220 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के तहत भेजी गई है।

इसमें सत्र 2020-21, 2021-22 एवं 22-23 के 8वीं कक्षा के लाभार्थी विद्यार्थी शामिल हैं। उक्त सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

“आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के शिविरों में मिल रहा है साइकिल वितरण योजना का लाभ

“आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के प्रत्येक शिविर एवं विशेष कैम्प के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु राशि का वितरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों द्वारा सूची भेजी गई है। सभी जिलों को मिलाकर कल्याण विभाग को लगभग 8 लाख पात्र लाभार्थी बच्चों की सूची मिली थी।

एसटी,एससी,बीसी एवं अन्य वर्ग के वैसे पात्र बच्चे जो वर्ष 2020-21 में आठवीं कक्षा में अध्यनरत थे तथा वर्तमान वर्ष में 11वीं कक्षा में अध्यनरत हैं। इसी प्रकार 2021-22 में आठवीं तथा वर्तमान वर्ष में दसवीं तथा 2022-23 में 8वीं एवं वर्तमान वर्ष में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं एवं जिनकी सूची जिला द्वारा विभाग को भेजी गई है।

10 दिसंबर 2023 तक 2878 कैम्प में लगभग 4 लाख 90 हजार बच्चों के बैंक खातों में साइकिल खरीद हेतु डीबीटी के माध्यम से 220 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उक्त सत्र के शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर 2023 तक साइकिल खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में राशि जमा की जा रही है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क