Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आपकी योजनायें- अपनी योजनाओं को जानें, सर्वजन पेंशन योजना

Follow

Published on: 07-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड सरकार द्वारा पेंशन के लाभ हेतु बीपीएल परिवार के सदस्य होने की अनिवार्यता समाप्त करते हुए सर्वजन के लिए इसे लागू कर दिया गया है । राशन कार्ड होने की भी बाध्यता समाप्त कर दी गई है, अब 18 वर्ष अथवा इससे अधिक के लाभुक वोटर आईडी कार्ड एवं आधार कार्ड दिखाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

योजना के तहत योग्य लाभुकों को रू० 1,000/- (एक हजार रुपये) प्रतिमाह प्रति लाभुक की आर्थिक सहायता बैंक खाते में APBS / PFMS के माध्यम से प्रदान की जा रही है। हर माह 5 से 10 तारीख तक इस योजना के तहत पेंशन की राशि दी जा रही है।

  1. मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • आयु प्रमाण पत्र संबंधित कोई दस्तावेज

•इन्हें मिलेगा लाभ- 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्ध

  1. मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना
  • 18 वर्ष अथवा इससे अधिक उम्र की महिला, जिनके पति की मृत्यु हो गई हो के संदर्भ में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति
  • 18 वर्ष अथवा इससे अधिक आयु की परित्यक्त महिला
  • 45 वर्ष अथवा इससे अधिक आयु की एकल महिला (इस संदर्भ में मुखिया एवं पंचायत सचिव तथा शहरी/ नगरीय क्षेत्र के लिए वार्ड पार्षद एवं राजस्व उपनिरीक्षक का संयुक्त प्रमाण पत्र, अथवा माननीय विधायक / सांसद, अथवा किसी राजपत्रित पदाधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र / अनुशंसा)
  • इन्हें मिलेगा लाभ- 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की निराश्रित महिला
  1. स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना
  • दिव्यांगता संबंधित प्रमाण पत्र की छायाप्रति
  • आवेदक का आयु प्रमाण पत्र (18 वर्ष से कम उम्र होने पर जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल अथवा कॉलेज के प्रधानाचार्य / प्रिंसिपल का हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र)
  • इन्हें मिलेगा लाभ- 5 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दिव्यांग
  1. HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना
  • आवेदक के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी
  • ART / ARD प्राप्त करने संबंधी चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • इन्हें मिलेगा लाभ- HIV/AIDS पीड़ित

सरकारी नौकरी में नियोजित परिवार को छोड़कर अन्य आदिम जनजाति परिवार के व्यस्क विवाहित महिला को पूर्व की भांति “मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना” का लाभ मिलता रहेगा।

यहां करें आवेदन:-

ग्रामीण क्षेत्र में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (BDO) तथा शहरी क्षेत्र में अंचल अधिकारी (CO) को आवेदन समर्पित करें ।

नोट:-

  • परिवार आयकर अदा नहीं करता हो
  • आवेदक का आधार कार्ड हो
  • आवेदक स्वयं या पति/पत्नी, केंद्र एवं राज्य सरकार या केंद्रीय/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्थायी रूप से नियोजित/सेवानिवृत्त और पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त करनेवाला नहीं होना चाहिए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क