Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में मनाया गया हिन्दी दिवस

Published on: 14-09-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में गुरूवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तदुपरान्त वरिष्ठ शिक्षक केशभान राय ने उप- प्रधानाचार्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जहां छात्र -छात्राओं ने संगीत शिक्षिका ज्योति मिश्रा द्वारा संगीतबद्ध खूबसूरत गीत हिन्दी हमारी जान है प्रस्तुत किया वहीं शिक्षिका डॉ स्मिता सिंह व बिन्दु द्वारा निर्देशित हिन्दी नाटक गुरू की महिमा की प्रस्तुति बेहद शानदार रही। छात्राओं ने शिक्षिका पुष्पिता पाठक के निर्देशन में बेहद मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा दिव्यांशी चौबे व कक्षा 11वीं की छात्रा मीनू ने भी अपने विचार रखे। श्री पाटिल ने अपने उद्बोधन में सभी को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसकी उपयोगिता, इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही आधुनिक जीवन में हिन्दी की आवश्यकता एवं राष्ट्र व समाज के निर्माण में उसकी भूमिका के विषय में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।तत्पश्चात् राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक डॉ अरविन्द कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क