Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आगामी नये साल में गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को डीसी की बड़ी सौगात

Follow

Published on: 20-12-2023

60 नवजात शिशु देखभाल केंद्र बनकर तैयार, गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन हेतु 50 बेड भी रेडी, नये वर्ष से होंगे क्रियाशील

एमएमसीएच में 24*7 टोकन सिस्टम लागू करने के दिये निर्देश

पलामू (झारखंड)। आगामी नये वर्ष में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिलेवासियों को नया तोफा मिलने वाला है। जिले के उपायुक्त शशि रंजन के पहल से गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को नये साल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये एमएमसीएच में 60 नवजात शिशु देखभाल केंद्र बनकर तैयार है। इसी केंद्र का बुधवार को उपायुक्त श्री रंजन ने निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व एमएमसीएच में नवजात शिशु देखभाल केंद्र के सिर्फ 12 बेड ही थे।

नये साल से 60 नवजात शिशु देखभाल केंद्र व गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन हेतु 50 बेड क्रियाशील करने के निर्देश

बुधवार को एमएमसीएच में पहुंचे उपायुक्त श्री रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम व सिविल सर्जन को नये साल से 60 नवजात शिशु देखभाल केंद्र व गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन हेतु 50 बेड क्रियाशील करने के निर्देश दिये। इस दौरान सिविल सर्जन ने उपायुक्त को बताया कि सिजेरियन व सामान्य प्रसव हेतु 50 नये बेड बनकर तैयार हैं। वहीं ऑपरेशन थिएटर में भी सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल कर दी गयी है।

हॉस्पिटल के विभिन्न स्थानों पर मौजूद छोटे-छोटे बाउंडरी वॉल हटाने के निर्देश

एमएमसीएच पहुंचे उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में मौजूद छोटे-छोटे बाउंडरी वॉल हटाने के निर्देश दिये ताकि अस्पताल पहुंचने वाले आगंतुकों को कोई तकलीफ न हो। एमएमसीएच में 24*7 टोकन सिस्टम लागू करने के दिये निर्देश। वहीं मरीज़ के साथ अस्पताल में अटेंडेंट के रूप में कोई एक ही सदस्य रहे यह सुनिश्चित करने पर बल दिया। मौके पर सीएस डॉ अनिल कुमार सिंह व डीपीएम हेल्थ दीपक व अन्य उपस्थित रहे।

जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबरः-06562-228008 तथा 9065016304

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क