Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

अबैध शराब तस्कारों के विरूद्ध लिधौरा पुलिस की कार्यवाही ।

Follow

Published on: 22-09-2023

अबैध शराब तस्कारों के विरूद्ध लिधौरा पुलिस की कार्यवाही ।

पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सीताराम एवं एसडीओपी महोदय जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में अबैध तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 21/09/23 को जरिये मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुनरई में राममोहन अहिरवार अपने घर के बाहर अवैध कच्ची शराब विक्रय कर रहा है, मुखविर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखविर के बताये स्थान ग्राम सुनरई में राममोहन अहिरवार के घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति घर के बाहर पेड़ के नीचे प्लास्टिक के दो सफेद डिब्बा रखे दिखा जो पुलिस की गाडी को आता देख डिब्बे लेकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा व उससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राममोहन उर्फ मनोहर उर्फ पप्पू पिता जानकी अहिरवार उम्र 43 साल नि0 ग्राम सुनरई थाना लिधौरा का बताया। दोनो डिब्बो को चैक किया गया जो दो डब्बे 30, 30 लीटर के डब्बे थे जिन्हे खोलकर देखा तो ऊपर तक भरे हुये थे, डब्बो के अंदर सूंघने पर हाथ भट्टी की बनी महुआ कच्ची शराब की गंध आ रही थी जो कुल शराब 60 लीटर कीमती लगभग 6000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राममोहन उर्फ मनोहर उर्फ पप्पू अहिरवार से उक्त अबैध शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 216/23 धारा 34(2) आवकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। आरोपी राममोहन के विरूद्ध पूर्व से भी अबैध शराब बैंचने एवं अबैध शस्त्र रखने से संबंधित पांच प्रकरण दर्ज है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा उनि रघुराज सिंह, प्र0आर0 280 राघवेन्द्र, आर0 622 अंकुल, आर0 676 विनोद, आर0 511 बृजेन्द्र, आर0 495 केके, आर0 389 बृजप्रताप, एनआरएस धर्मेन्द राजपूत, बलवान यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क